भूने चने के साथ गुड़ खाने से मर्दों को मिलतें हैं यह 8 बेमिसाल फायदे

भूने चने खाने से सेहत को काफी फायदे होते हैं ।  और जब भूने चनों के साथ गुड़ का अगर सेवन करें तो यह शरीर के लिए बहुत ही ज़्यादा फायदेमंद होता है। जो पुरुष बॉडी बिल्डिंग के शौक़ीन हैं उनको यह खाने का बहुत लाभ है। अक्सर जो पुरूष बॉडी बनाने के लिए जिम में जाकर कसरत करते हैं वो आम तौर पर supplements लेते हैं जिनसे मांसपेशियां तो बन जाती हैं पर कहीं न कहीं वो शरीर के लिए नुक्सान ज़रूर करते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं की आपके शरीर को कोई नुक्सान न हो तो आपको गुड़ और चने का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे मसल्स मजबूत होते हैं और शरीर को भी कई फायदे मिलते हैं।

 1- मसल्स (मांसपेशियां) बनाने के लिए

गुड़ और चने में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। पुरुषों को हर रोज इसका सेवन करना चाहिए।

 2- मोटापा कम करने के लिए 

See also  कद कैसे करे लम्बा ... जानिए कद लम्बा करने के घरेलु उपचार !

गुड़ और चने को एक साथ खाने से शरीर का मैटाबॉलिज्म बढ़ता है जो मोटापा कम करने में मदद करता है। कई मर्द वजन कम करने के लिए जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं उन्हें गुड़ और चने का सेवन जरूर करना चाहिए।

 3- चेहरा निखारने के लिए

इसमें जिंक होता है जो त्वचा को निखारने में मदद करता है। रोजाना इसका सेवन करना चाहिए जिससे उनके चेहरे की चमक बढ़ेगी और वे पहले से ज्यादा स्मार्ट भी लगेेंगे।

4- कब्ज दूर करने के लिए 

शरीर का डाइजेशन सिस्टम खराब होने की वजह से कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। ऐसे में गुड़ और चने खाएं, इसमें फाइबर होता है जो पाचन शक्ति को ठीक रखता है।

5- दिमाग तेज़ करने के लिए

गुड़ और चने को मिलाकर खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें विटामिन-बी6 होता है जो याददाश्त बढ़ाता है।

 6 – हार्ट के लिए 

चने में पोटाशियम काफी मात्रा में होता जो की हृदय के लिए बहुत फायदेमंद है जिन लोगों को हृदय सम्बंधित कोई बीमारी

See also  अस्थमा: एक गम्भीर बीमारी

होती है उनके गुड़ और चने का रोज़ाना सेवन करना चाहिए

 7 – दांत मज़बूत करने के लिए 

इसमें फॉस्फोरस होता है जो दांतो के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से दांत मजबूत होते हैं और जल्दी नहीं टूटते।

 8- हड्डियां मज़बूत करने के लिए 

गुड़ और चने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है जो हड्डियों के लिए बहुत ही ज़रूरी तत्त्व है यह हड्डियों को मजबूत करता है। इसके रोजाना सेवन से गठिया के रोगी को काफी फायदा होता है।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।