क्या आप भी फलों पर बैठने वाली मक्खियों से होते हैं परेशान ? जाने इससे निजाद पाने के सरल उपाय!!

क्या आप फलों पर बैठने वाली मक्खियों से छुटकारा पाना चाहते हैं ? तो करिए कुछ सरल उपाए

फलों की मीठी खुशबू के कारण मक्खियों का फलों के प्रति आकर्षण हमारी परेशानी का कारण बनता है। आपने देखा होगा  कि मीठे फलों को मेज पर रखते ही मक्खियों का झुंड उन पर मंडराने लगता है। और यदि फल ज्यादा पका हुआ हो तो इनका दूर जाना नामुमकिन होता है |

लेकिन दुनिया में हर चीज का समाधान उपस्थित है। इन मक्खियों से छुटकारा पाने के अनेक तरीके होते हैं जिनको आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आप इतने सरल तरीके से भी अब तक अनजान थे |  घर में आसानी से उपलब्ध चीजों के उपयोग से आप इन मक्खियों को अपने चंगुल में फ़ांस सकते हैं।

सेब के सिरके पर कीप का जाल –

मक्खियों को खमीर वाले फलों की खुशबू बहुत पसंद होती है। सेब का सिरका सेब का खमीर निकालकर बनाया जाता है |

सेब के सिरके का एक कप गरम करें और इसे बोतल में भर लें और जहां मक्खियाँ ज्यादा हैं वहाँ पर इसे रख दें।

See also  15 EFFECTIVE BUT MUCH SIMPLE HOME REMEDIES FOR DRY COUGH!!

इसको गरम करने से फ़र्मेंटिंग प्रोसेस ज्यादा सक्रिय हो जाएगा और यह ज्यादा मक्खियों को आकर्षित करेगा।

अब कागज की कीप बनाकर खुले मुँह वाली बोतल पर लगा दें। सिरके की खुशबू के कारण मक्खियाँ इस बोतल में प्रवेश करेंगी लेकिन फिर वापस उड़ नहीं पाएँगी।

इसके प्रभाव  को ज्यादा बढ़ाने के लिए आप सिरके में  फलों के टुकड़े भी मिला सकते हैं।

सड़े फलों का जाल-

सड़े और ज्यादा पके फल हमारे तो काम के नहीं होते हैं लेकिन मक्खियाँ इन्हें बहुत पसंद करती हैं। एक जार में दो सड़े फलों के टुकड़े रखें | इसे प्लास्टिक शीट से ढँक दें और रबर बैंड से बांध दें।अब इस शीट में कुछ छिद्र कर दें। ये मक्खियों को प्रवेश करने में पर्याप्त रहेंगे। इस खुशबू से मक्खियाँ अंदर तो आ जाएंगी लेकिन बाहर नहीं निकल पाएँगी।

वाइन की बोतल का जाल-

यह भी घर पर मक्खियों से छुटकारा पाने का एक प्राकृतिक तरीका है। इन मक्खियों को शराब की पार्टी दो और फिर देखो कैसे आप इनसे छुटकारा पाते हैं। एप्पल साइडर सिरका की तरह ही शराब की ‘खुशबू भी मक्खियों को बेहद पसंद है। एक बोतल में थोड़ी शराब छोड़ दें और इसका ढक्कन खुला रखकर किचन की खिड़की या किसी ऊंचे स्थान पर रख दें। शराब की खुशबू इन मक्खियों को इस बोतल में जाने को मजबूर करेगी। शानदार ड्रिंक का आनंद लेने के लिए आने वाली मक्खियाँ बोतल में ही फंस जाएंगी। यदि आपके पास शराब की बोतल नहीं है तो आप ‘प्लास्टिक सीट से ढँके सड़े फलों वाला तरीका’ अपना सकते हैं। इनके पीछे का आइडिया मक्खियों को जाल में आने का और उन्हें निकलने नहीं देने का है।

See also  बच्चो और बड़ो के कद लम्बा करने के घरेलु उपचार।

एप्पल साइडर सिरका और बर्तन माँजने के साबुन का जाल-

एप्पल साइडर सिरका एक शानदार चीज है जिसे कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। जब आप किसी बर्तन में सिरका रखते हैं तो मक्खियाँ इसके ऊपर मंडराती हैं, इसकी सतह पर बैठती हैं और आसानी से उड़ भी जाती हैं। ऐसा इसलिए है क्यों कि वे हल्की हैं।सिरके की सतह को तोड़ने के लिए इसमें डिश सोप की कुछ बूंदें डाल दें। अब जब मक्खियाँ इसकी घूंट पीने के लिए इस पर बैठेंगी तो वे इसमें डूब जाएंगी |

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।