कान की सूजन और दर्द से तुरंत छुटकारा पाने का आयुर्वेदिक तरीका!!

कान हमारे शरीर के एंटिना समान होते हैं। यह हमारे शरीर को ठण्ड तथा गर्मी के बारे में सिग्‍नल देते हैं। कान के नीचे जलन होने की वजह से सूजन पैदा हो जाती है जिसमें तेज दर्द होता है। इसकी वजह से मुंह के दोनों तरफ के गाल और जबड़े में भी ऐंठन वाला दर्द होता है। आप कमर दर्द को तो किसी हद तक सहन कर सकते हैं, परन्तु कान का दर्द नहीं। क्यों कि यह बहुत ही परेशान करने वाला होता है। और सबसे बड़ी परेशानी यह है कि आप इस अंग पर बाम भी नहीं लगा सकते। बच्‍चों को यदि अकस्मात कान में दर्द होने लगे तो वह पूरे घर को सिर पर उठा लेते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करके आप कान के दर्द तथा सूजन से छुटकारा पा सकते हैं। एक बात ध्‍यान रखें कि लम्बे समय से चल रही कान की परेशानी को नज़रअंदाज़ न करें तथा चिकिस्तक से जाँच अवश्‍य करवाएँ।

See also  जानिए कैसे सिर्फ 5 दिनों में मुंहासों और उनके दाग से मुक्ती पाएं ?

चलिए जानते हैं इन घरेलु उपायों के बारे में

१. कलौंजी:-

कलौंजी(भंगरैला) को पीस कर कान में सूजन वाले स्थान पर लगाने से कान की सूजन तथा दर्द दोनों ही समाप्त होते हैं।

२. मुलेठी:-

मुलेठी(जेठीमधु) के टुकड़े को मुंह में रखकर चूसने से कान की सूजन में आराम मिलता है। मुलेठी के काढ़े को तीसी में मिलाकर रोजाना 45 मिलीलीटर 3 बार पीने से लाभ मिलता है।

3.केला:-

केले के कन्द (फल) का रस लगभग 25 से 50 मिली लीटर की मात्रा में सुबह और शाम पीने से आराम आता है।

4. तेजफल:-

लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग तुम्बरू(तेजफल) के फल के चूर्ण को सुबह-शाम खाने से और इसके काढ़े से गरारा करने से सूजन में जल्दी आराम आता है।

5. अरहर:-

कान की सूजन होने पर अरहर की दाल को पीसकर लगाने से सूजन ठीक हो जाती है।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।

See also  जानिए कैसे बनाया जा सकता है च्यवनप्राश घर में ही !

Related posts: