आंखों का ध्यान रखें के लिए कुछ उपाय !!

आंखे हमारे शरीर का बहुत ही संवेदनशील व सुंदर भाग हैं। आजकल की जीवनशैली में आंखों का ध्यान रखना हमारे लिए बहुत आवश्यक है। हमारा अधिक समय कंप्यूटर के सामने बीतता है। जिस कारण आंखों के स्वास्थ को बहुत हानि पहुँचती है। साथ ही धूल-मिट्टी व प्रदूषण से आंखों में कई तरह के विकार हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आप आँखों की रक्षा भी कर सकेंगे तथा खूबसूरती भी बढ़ा सकेंगे।

चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में !!

1. तलवे में तेल की मालिश

  • अगर आप आंखों की समस्या से जूझ रहे हैं तो पैरों के तलवे सरसों के तेल की मालिश करें।
  • इससे आंखों की समस्या दूर होगी।
  • मालिश करने से आपके शरीर की थकान भी दूर होगी और साथ ही आंखों में तरावट भी बनी रहेगी।

2. गुलाबजल

  • आंखों की थकावट दूर करने के लिए आप आंखों में गुलाबजल भी डाल सकते हैं, लेकिन गुलाब जल डालने से पहले देंख लें कि वो अच्छी क्वालिटी का हो।
  • इसके अलावा प्रयोग में लाए गए टी बैग आंखों पर रखने से आंखों की सूजन में आराम मिलता है।
  • आप त्रिफला को पानी में भीगोकर उसके पानी से आंखें धोने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
See also  मोटापा ! पेट की सूजन (bloated belly) भी हो सकता है, जाने कारण और उपचार

3. गाजर:-

  • गाजर का जूस आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है।
  • इसलिए रोज एक गिलास गाजर का जूस लें।
  • समय पर सोएं आपकी आंखों के लिए जरूरी है कि आपकी नींद पूरी हो।
  • इसलिए एक अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है आपके लिए।

4. ठण्डा पानी:-

  • आंखों की सेहत के लिए यह बहुत ही आसान और बहुत पुराना उपाय है।
  • ठण्डे पानी के छींटे आपकी आंखों में जरूरी नमी बनाए रखते हैं।
  • नमी आंखों के बेहतर काम करते रहने के लिए बेहद जरूरी होती है।
  • स्‍वस्‍थ आंखों के लिए जरूरी है कि वे कभी शुष्‍क न हों।
  • शुष्क आंखों में कई तरह की परेशानियां होती हैं।
  • इसलिए अपनी आंखों को थोड़ी-थोड़ी देर में ठण्डे पानी से धोते रहना चाहिए।

5. गुलाब की पंखुड़ियाँ:-

  • गुलाब की 9-10 पंखुडियों को शहतूत की पत्तियों के साथ एक गिलास पानी में डाल कर कुछ घंटों के लिए रख दें।
  • उसके बाद उसी पानी से आंखों को धो लें।
  • इससे आपकी आंखों की थकावट दूर होगी।
  • आंखों को ताजगी मिलेगी तथा आप पहले से अधिक तरोताजा महसूस करते हैं।
See also  Smelly feet: Lowers the confidence

 

6. हरी सब्ज़ियाँ तथा फल:-

  • स्‍वस्‍थ और सुंदर आंखों के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी होता है।
  • अगर आप ऐसे फल और सब्जियों का सेवन करें जिनमें विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है, तो इससे आपकी आंखें स्‍वस्थ रहती हैं।
  • इससे आंखों की रोशनी भी तेज होती है।
  • विटामिन ए कई खाद्य पदार्थों जैसे- आम, टमाटर, पालक दूध व दूध से बने अन्‍य उत्‍पादों में पाया जाता है।

7. खीरा:-

  • खीरा केवल सलाद की प्‍लेट का ही हिस्‍सा नहीं है। इसके कई अन्‍य औषधीय व सौंदर्य गुण भी हैं। आंखों के लिए तो खीरे को काफी उपयोगी माना जाता है।
  • खीरे के दो छोटे टुकड़ों को आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें।
  • इससे आंखों को ठंडक पहुंचती है।
  • आंखों की थकान दूर होती है और वे स्‍वस्‍थ रहती हैं।
  • खीरा भी डार्क सर्कल्‍स को दूर करने में बड़ा असरदार होता है।

8. आलू:-

  • आलू आंखों के लिए काफी अच्छा है।
  • आलू के दो छोटे टुकड़े काटकर आंखों पर 10-15 मिनट तक रखें।
  • इससे आंखों को काफी आराम मिलता है तथा आंखों की थकावट दूर होती है।
  • इसके साथ की इससे आपके आंखों के नीचे के काले घेरों से भी निजात मिलती है।
See also  अंगुलियों में कंपन की समस्या का कैसे करें उपचार ?

 

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।