मुँह के छालों से कैसे पाएं छुटकारा ?

दरअसल मुँह में छाले होना एक आम समस्या है। कई बार भोजन में गडबड़ी या तीखा भोजन करने से जीभ पर, होंठों पर और अंदर छाले हो जाते हैं जो आमतौर पर पांच सात दिन में ठीक भी हो जाते हैं। कभी-कभी छाले लम्बे समय तक ठीक नहीं होते जो भोजन करते व बोलते समय तकलीफ देते हैं। कई बार गंभीर हो जाने पर इनसे खून भी निकलता है। ऐसे में डॉक्टर से इनकी जांच अवश्य करानी चाहिए, क्योंकि यह घातक भी हो सकते हैं।

छालों के मुख्य कारण

  • दांतों की ठीक प्रकार सफाई न करने से।
  • एलर्जी करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना।
  • अधिक गर्म पेयों तथा खाद्य पदार्थ आदि का सेवन करने से।
  • भोजन ज़्यादा मसालेदार खाने के कारण।
  • ज़्यादा एसिडिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना।
  • शरीर में विटामिन बी और आयरन की मात्रा सामान्य न होना।

कभी-कभी हल्के-फुल्के बुखार के साथ भी छाले हो जाते हैं, वहीं कुछ स्त्रियों में महावारी आने से पहले यह हो जाते हैं। तनाव के कारण भी छाले हो सकते हैं। छालों होने का कारण दांतों की समस्या से भी जुड़ा हो सकता है। किसी दांत का तेज किनारा, ब्रश करते हुए या डेंचर पहनते व उतारते समय बने जख्म भी छाले बन परेशानी पैदा कर सकते हैं।

See also  क्या हैं सूर्यनमस्कार के फायदे

मुँह के छालों से बचने के घरेलू उपचार

  • एक गिलास कुनकुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं और इसे धीरे-धीरे मुँह में चलाएं। इस क्रिया को दिन में तीन से चार बार दोहराएं। इससे थोड़ी जलन और दर्द तो जरूर हो सकता है, लेकिन छाले जल्द ठीक जाते हैं।
  • शहद में मुलहठी का चूर्ण मिलाकर इसका लेप मुँह के छालों पर करें और लार को मुँह से बाहर टपकने दें।
  • मुँह में छाले होने पर अडूसा के 2-3 पत्तों को चबाकर उनका रस चूसना चाहिए।
  • छाले होने पर कत्था और मुलहठी का चूर्ण और शहद मिलाकर मुँह के छालों पर लगाने चाहिए।
  • अमलतास की फली मज्जा को धनिये के साथ पीसकर थोड़ा कत्था मिलाकर मुँह में रखिए। या केवल अमलतास के गूदे को मुँह में रखने से मुँह के छाले दूर हो जाते हैं।
  • अमरूद के मुलायम पत्तों में कत्था मिलाकर पान की तरह चबाने से मुँह के छाले से राहत मिलती है और छाले ठीक हो जाते हैं।
  • सूखे पान के पत्ते का चूर्ण बना लीजिए, इस चूर्ण को शहद में मिलाकर चाटिए, इससे मुँह के छाले समाप्त हो जाएंगे।
  • पान के पत्तों का रस निकालकर, देशी घी में मिलाकर छालों पर लगाने से फायदा मिलता है और छाले समाप्त हो जाते हैं।
  • नींबू के रस में शहद मिलाकर इसके कुल्ले करने से मुँह के छाले दूर होते हैं।
  • ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन कीजिए, इससे पेट साफ होगा और मुँह के छाले नहीं होंगे।
  • मशरूम को सुखाकर बारीक चूर्ण तैयार कर लीजिए, इस चूर्ण को छालों पर लगा दीजिए। मुँह के छाले ठीक हो जाएंगे।
  • मुँह के छाले होने पर चमेली के पत्तों को चबाइए। इससे छाले समाप्त हो जाते हैं।
  • छाछ से दिन में तीन से चार बार कुल्ला करने से मुँह के छाले ठीक होते हैं।
  • खाना खाने के बाद गुड चूसने से छालों में राहत होती है।
  • मेंहदी और फिटकरी का चूर्ण बनाकर छालों पर लगाएं, इससे मुँह के छाले समाप्त होते हैं।
See also  Pregnant women do these remedies for normal delivery !!

अगर आपको बार-बार मुँह के छाले हो रहे हैं तो अपने मुँह की सफाई पर विशेष ध्यान दीजिए। अधिक मसालेदार और गरिष्ठ भोजन करने से बचें। अगर फिर भी छाले ठीक न हो रहे हों तो जल्द चिकित्सक से सलाह व उपचार अवश्य लीजिए।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।

See also  ज़ुकाम का घरेलू उपाय