पेट में गैस का कैसे करें घरेलू उपाय ?

कई बार पेट की गैस की समस्या से व्यक्ति दूसरों के लिए उपहास का पात्र बन जाते है जिस वजह से उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है। पेट में गैस वैसे तो हर किसी को बनती है, पर जिनका पाचन खराब रहता है या फिर जिन्हें एसिडिटी और कब्ज़ रहती है उन्हें गैस की शिकायत औरों से अधिक होती है। अगर पेट की गैस लम्बे समय तक रहे तो पेट में अफारा महसूस होना, पेट में भारीपन, अल्सर और बवासीर जैसी कई प्रकार की परेशानियां होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, इनको करने से आप पेट की गैस बनने तथा इससे होने वाली दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे।

चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में !!

1. काली हरड:-

  • काली हरड को पानी से अच्छी तरह धोकर किसी साफ-स्वच्छ कपड़े से पोंछकर साफ करके सुरक्षित रख लें।
  • भोजनोपरांत दिन में 2 बार 1 हरड को मुंह में रखकर चूसने से गैस व कब्ज में लाभ होता है।
  • हरड भी पेट की गैस की रामबाण दवा होती है।
See also  घुटनों में पानी की समस्या का कैसे करें उपचार ?

2. हल्दी:-

  • पेट की गैस हो जाने पर 1 ग्राम पिसी हुई हल्दी में 1 ग्राम नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ सेवन करने से गैस निकलकर पेट हल्का हो जाता है।

3. गुड़ और मैथीदाना:-

  • गुड़ और मैथीदाना को उबालकर पीने से पेट की गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • ध्यान रखें:- जिन लोगों को गर्म तासीर वाली वस्तुएं हजम नहीं होती हो, उन्हें मैथीदाना का प्रयोग नहीं करना चाहिए या जो लोग कमजोर हों अथवा चक्कर आते हों, उन्हें भी मैथीदाने का निरंतर प्रयोग नहीं करना चाहिए।

4. प्याज का रस:-

  • प्याज के रस में काला नमक और हींग पीसकर व मिलाकर पीने से पेट की गैस और गैस का दर्द ठीक हो जाता है।

5. लहसुन:-

  • लहसुन की 1-2 कली छीलकर, बीज निकाली हुई मुनक्का में लपेटकर भोजनोपरांत थोडा सा चबाकर निगल लें यह पेट की गैस की अचूक दवा है।

6. दही का मट्ठा तथा अजवायन :-

  • 125 ग्राम दही के मट्ठे में अजवायन 2 ग्राम और आधा ग्राम काला नमक (पीसकर व मिलाकर) भोजनोपरांत सेवन करें।
  • इससे पेट की गैस, अफारा, कब्ज आदि में बहुत लाभ होता है।
  • आवश्यकतानुसार 1-2 सप्ताह तक प्रयोग करें।
See also  CLEAN YOUR KIDNEYS IN Rs. 5.00 OR EVEN LESS

7. अजवायन के चूर्ण:-

  • अजवायन के चूर्ण को गर्म पानी के साथ सेवन करने से अफारा, पेट का तनाव, बदहजमी आदि रोगों में लाभ होता है।
  • आवश्यकतानुसार 1-2 सप्ताह तक लगातार प्रयोग करें।
  • इससे पेट की गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।

8. निम्बू तथा मूली:-

  • नीबू का रस व मूली खाने से गैस की तकलीफ नहीं होती और पाचन क्रिया सुधरती है।

9. हरड और सोंठ:-

  • हरड, सोंठ का पाउडर आधा-आधा चम्मच की मात्रा में लेकर उसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर भोजन के बाद पानी से सेवन करने से पाचन ठीक होता है और पेट की गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

10. लहसुन तथा हींग:-

  • भोजन करते समय बीच-बीच में लहसुन, हींग थोड़ी मात्रा में खाते रहने से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।

11. अदरक और निम्बू:-

  • अदरक और निम्बू का रस एक-एक चम्मच की मात्रा में लेकर उसमें थोड़ा-सा काला नमक मिलाकर भोजन के बाद दोनों समय सेवन करने से गैस की सारी तकलीफें दूर हो जाती हैं और खाना भी ठीक से हजम हो जाता है।
See also  सांस की बदबू से लेकर कैंसर जैसे रोग के लिए एक उपाय !!

12. अजवाइन तथा काला नमक:-

  • एक चम्मच अजवाइन के साथ चुटकी भर काला नमक भोजन करने के बाद चबाकर खाने से पेट की गैस शीघ्र ही निकल जाती है।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।