
चुकंदर को कच्चा तथा पक्का कर दोनों ही प्रकार से खाया सकता है। जिसका अर्थ यह कि हम इसे कच्चा अथवा सलाद की तरह भी खा सकते हैं। चुकंदर का रस तो अत्याधिक स्वादिष्ट होता है। साथ ही यह गुणों का खजाना होता है। हम इसको सिर्फ खून बढाने वाली सब्ज़ी तौर पर ही जानते हैं। परन्तु बहुत काम लोगों को पता है कि चुकंदर के बहुत से लाभ हैं, जैसे कि लीवर में से वसा हटाने के लिए यह रामबाण समान है। साथ ही यह अंतड़ियों में फैली गंदगी के अवरोध को ख़त्म करती है तथा आपकी आँखों की रौशनी को वापिस लौटती है। यह हमारे खून के बहाव को बढ़ाती है, जिस कारण यह उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए अमृत समान है।
चलिए जानते हैं चुकंदर के सेवन के बारे में !
आवश्यक सामग्री:-
- प्याज – 2
- चुकंदर – 2
- सिरका – 1 चम्मच
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- तिल का तेल – 1 चम्मच
बनाने की विधि:-
- सर्व प्रथम प्याज़ तथा चुकंदर को सलाद की तरह काट लें।
- अब इसके ऊपर तेल तथा सिरका छिड़क दें।
- आप इसमें नमक स्वाद के अनुसार मिला लें।
सेवन की विधि:-
- आप भोजन करने से 1 घंटा पूर्व इस सलाद का सेवन करें।
- आपको बस 1 माह में अपने सम्पूर्ण शरीर में भरपूर ऊर्जा महसूस होने लगेगी।
- साथ ही आपका लीवर स्वस्थ होगा, आँखों की रौशनी में ज़बरदस्त बदलाव महसूस होगा।
- ब्लड प्रेशर में भी बहुत लाभ होगा, हृदय सही ढंग से काम करेगा।
- ध्यान रहें कि इसके सेवन काल में चाय, चीनी, मैदे, सफ़ेद नमक से पूर्ण परहेज करना है।