गले की खराश का बिना दवा के कैसे करें तुरन्त उपचार ?

गर्मी की विदाई के साथ ही सर्दी का प्रारम्भ हो चूका है। ऋतू का यह बदलाव कई चीजों का संकेत देता है, इससे शरीर में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं। इस मौसम में बहुत से लोगों को जुकाम, सर्दी तथा संक्रमण बुखार(वायरल फीवर) जैसी कई समस्याएं भी हो जाती हैं। इन सब में सबसे साधारण समस्‍या है गले की खराश, जो अधिकांश लोगों को होती है। खराश को समय पर ठीक करना जरूरी होता है वरना यह खांसी का रूप ले लेती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आप गले की खराश से एक दिन में आपको आराम मिलेगा।

चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में !!

1. मसाला चाय:-

  • लौंग, तुलसी, अदरक और काली मिर्च को पानी में डालकर उबालें।
  • इसके बाद इसमें चाय पत्ती डालकर चाय बनाएं।
  • इस चाय को गरम गरम ही पीएं।
  • यह भी गले के लिए बेहद लाभदायक उपाय है जिससे गले में तुरंत आराम मिलता है।
See also  मेथीदाना – शुगर बढ़ने तथा जोड़ों में दर्द के लिए है, बहुत फ़ायदेमंद!!

2. अदरक:-

  • अदरक भी गले की खराश की बेहद अच्छी दवा है।
  • अदरक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण गले के इंफेक्शन और दर्द से राहत देते हैं।
  • गले की खराश के उपचार के लिए एक कप पानी में अदरक डाल कर उबालें।
  • इसके बाद इसे हल्का गुनगुना करके इसमें शहद मिलाएं।
  • इस पेय को दिन में दो से तीन बार पीएं।
  • गले की खराश से आराम मिलेगा।

3. भाप लेना:-

  • कई बार गले के सूखने के कारण भी गले में इंफेक्शन की शिकायत होती है।
  • ऐसे में किसी बड़े बर्तन में गरम पानी करके तौलिया से मुंह ढककर भाप लें।
  • ऐसा करने से भी गले की सिकाई होगी और गले का इंफेक्शन भी खत्म होगा।
  • इस क्रिया को दिन में दो बार किया जा सकता है।

4. लहसुन:-

  • लहसुन इंफेक्शन पैदा करने वाले जीवाणुओं को मार देता है।
  • इसलिए गले की खराश में लहसुन बेहद फायदेमंद है।
  • लहसुन में मौजूद एलीसिन जीवाणुओं को मारने के साथ ही गले की सूजन और दर्द को भी कम करता है।
  • उपचार के लिए गालों के दोनों तरफ लहसुन की एक एक कली रखकर धीरे धीरे चूसते रहें।
  • जैसे-जैसे लहसुन का रस गले में जाएगा वैसे वैसे आराम मिलता रहेगा।
  • लहसुन का रस निकालने के लिए बीच बीच में दांतों से कुचलते रहें।
See also  बादाम तेल के हैं चमत्कारिक लाभ, जान कर हैरान जाएंगे आप!!

5. गर्म पानी तथा नमक:-

  • जब गले में खराश होती है तो श्लेष्मा झिल्ली की कोशिकाओं में सूजन हो जाती है।
  • नमक इस सूजन को कम करता है जिससे दर्द में राहत मिलती है।
  • उपचार के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक बड़ा चम्मच नमक मिलाकर घोल लें और इस पानी से गरारे करें।
  • इस प्रक्रिया को दिन में तीन बार करें।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।