फलों का राजा कहीं न दे रोग

फलों का राजा कहीं न दे रोग

गर्मी के इस सीजन में ताजगी का अहसास देने वाला फल आम कहीं आपको बीमारी न दे, इस फल को जल्दी पकाने के चक्कर में इसमें खतरनाक केमिकल डाले जा रहे हैं। जो किसी भी अच्छे-भले इंसान को बीमार कर सकते हैं।

बाजार में बिकने वाले आम जितने अधिक पीले और मीठे रस से भरे हैं उनमें आर्सेनिक और फॉस्फोरस हो सकता है, जो आपके शरीर में कैंसर को जन्‍म दे सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय जो आम बाजार में बिक रहे हैं, वो डाल से गिरे हुए कच्‍चे आम हैं, जिन्‍हें पाल में रख कर पकाया गया है। आम को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्‍तेमाल किया जाता है। जबकि यह रसायन प्रतिबंधित है।

कैल्शियम कार्बाइड से आम पकाने की प्रक्रिया में फॉस्फोरस और आर्सेनिक बनता है, जो किडनी, हार्ट और लीवर को डैमेज कर सकता है। कैल्शियम कार्बाइड मस्तिष्‍क और फेफड़ों के लिए भी खतरनाक है। इससे पेट का इंफेक्‍शन भी हो सकता है। यही नहीं अगर बीमारी गंभीर हो गई, तो कैंसर का रूप ले सकती है।

See also  सेंधा नमक दे माइग्रेन से एक मिनट में आराम .... जानिये कैसे

 

कारण ?

आजकल बाज़ार में पैसा कमाने की दौड़ में फल सब्जिओं में ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में कई तरह की गलतियाँ लोग करते हैं जैसे की पैदावार बढाने के लिए रसायनों का पर्योग और एक जगह से दूसरी जगह फलों को पहुँचाना भी एक मुख्य कारण है

 

आम कई तरह का होता है जैसे की सफेदा, दुशैहरी, लंगड़ा, तोता, चौसा आम प्रमुख हैं, इनमे से कुछ आम हर जगह नही मिलते

 

क्या है इलाज ?

सबसे पहले हमें केमिकल वाले आम की पहचान सीखनी चाहिए, जैसे की जो आम बिना केमिकल के होगा वो पूरी तरह से एक रंग का होगा

असली आम लगभग एक जैसा पका हुआ होगा

असली आम अन्दर से पका होने पे मीठा होगा, पर रसायनों से पका आम थोडा खट्टा होगा

 

सबसे बड़ा इलाज है थोडा कम सुन्दर दिखने वाला आम यां थोडा सस्ता आम खाना क्यूंकि उस आम में व्यापारी केमिकालों का उपयोग नही करते, असली फल इतना चटखीला, बड़ा और चमकदार नही होता

See also  क्या लाल मिर्च 1 मिनट में हार्ट अटैक को रोक सकती है ?

आम का पेड़ बहुत कम जगह लेता है, उतनी जगह में  से आधी जगह हम घर में से इस्तेमाल कर सकते हैं अवम आधी हम बहार सड़क पर जो पेड़ पोधे लगाने वाली जगह होती है उसका उपयोग हो सकता है, अगर जगह नही है तो भी घर के बाहर आम का पेड़ लगाया जा सकता है, उससे थोड़े वर्षों में फल मिलने लग जाता है

इससे आपको ना केवल इतना महंगा आम मुफ्त में मिलेगा बाकि आप वातावारण के लिए भी एक अच्छा कदम उठाएंगे तो

आज कल वातावरण इतना गर्म इसीलिए हो रहा है क्यूंकि पेड़ कम है और आप एक फल देने वाला पेड़ लगा कर केवल अपना ही नही और भी किसी का फायदा करेंगे तो हुआ ना आम के आम गुठलियों के दाम

 

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।