कैसे चेहरे के ब्लैक हेड्स तथा व्हाइट हेड्स को दूर ?

चेहरे पर ब्लैक हेड्स होना एक साधारण सी समस्या है। हालाँकि ब्लैक हेड्स होने की एक वजह युवा अवस्था में हार्मोनल डिसऑर्डर भी होते हैं। हार्मोन्स का संतुलन बिगडऩे से ऑयल ग्लैंड्स अधिक तेल का रिसाव करते हैं। जिसके कारण यह पोर उत्पन होते हैं। यही पोर ब्लैक हेड्स होने का कारण होते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

चलिए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में

 

1. चावल:-

  • जौ का आटा तथा चावल का आटा दर-दरा पीस लें।
  • अब इसे दूध में भिगो कर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें।
  • इसके अतिरिक्त चेहरे पर पानी का भाप लें।
  • आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।

2. निम्बू:-

  • नींबू का रस 1 भाग तथा 1 भाग मूंगफली के तेल को मिला कर प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
  • ब्लैक हेड्स से छुटकारा पाने का यह एक अचूक उपाय है।
  • उबले हुए दूध में नींबू के रस को मिश्रित करके चेहरे पर लगाने से भी ब्लैक हेड्स तथा फटी हुई त्वचा में फायदा होता है।

3. मूली:-

  • मूली के बीजों का पाउडर करके इनसे पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इससे ब्लैक हेड्स निकल जाएंगे।

4. आलू:-

  • कच्चे आलू को अच्छे से ग्राईंड कर लें।
  • अब इसे मुहासों, व्हाईट हेड्स अथवा ब्लैक हेड्स पर लगाएं।

5. अन्नास:-

  • अन्नानास के छिलके का पाउडर बना लें।
  • अब इसे भुनकर इसका पेस्ट बनाएं।
  • नींबू के रस तथा इस पेस्ट को एक साथ मिला कर चेहरे पर लगाएं।
  • आपको व्हाईट हेड्स से छुटकारा मिल जाएगा।

6. सहिजन:-

  • सहिजन की पत्तियों तथा फली का लेप बना लें।
  • इसको यदि आप अपने चेहरे पर लगते हैं, तो मुहासों, ब्लैक हेड्स तथा व्हाईट हेड्स सभी समस्याओं में आपको लाभ मिलेगा।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।