चर्बी को झट से घटाने के लिए घरेलू पेय !!

वजन कम करना और चर्बी को गला देना दोनों ही अलग अलग बातें हैं। आज कल हम तरह तरह के जंक फूड खाते रहते हैं , जिनमें खाद्य  पदार्थ और पोषण के नाम पर कुछ भी नहीं होता, लेकिन हां, इससे फैट खूब मिल जाता है। यही फैट आपके शरीर में जम जाता है जो कई दिनों तक रहने से विष का रूप ले लेता है। जब आप शरीर से इस फैट को निकालेगें तो आपके शरीर की सफाई भी होगी, जिससे पेट साफ रहेगा और त्‍वचा दमकने लगेगी। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपचारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आप चमत्कारी पेय अर्थात ड्रिंक्स तैयार कर सकेंगे। यह पेय चर्बी तथा टॉक्‍सिन को अपने शरीर से निकाल सकते हैं। इनका किसी प्रकार का भी कोई हानिकारक प्रभाव नहीं होगा और मोटापा भी अलग से दूर होगा।

चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में !!

1. नींबू, शहद और गरम पानी:-

  • नींबू, शहद और गरम पानी रोज सुबह खाली पेट इसे पीने से आपको पेट सही रहेगा, स्‍किन साफ रहेगी और मोटापा भी दूर रहेगा।
See also  चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए आनंद लें कूल आइस टी का..!!

2. ग्रीन टी:-

  • ग्रीन टी ग्रीन टी में एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो कि झुर्रियों को दूर रखती है। अगर आपको अपना मोटापा घटाना है तो ग्रीन टी को बिना चीनी मिलाए पियें।

3. लौकी जूस:-

  • लौकी जूस यह एक पौष्टिक सब्‍जी है।
  • इसे पीने से पेट भर जाता है, इसमें फाइबर होता है और यह पेट को ठंडक पहुंचाती है।
  • इसे पीने से घंटो तक पेट भरा रहता है और मोटापा भी कंट्रोल होता है।

4. एप्‍पल साइडर वेनिगर:-

  • एप्‍पल साइडर वेनिगर यह प्रूफ कर दिया गया है कि इसे पीने से मोटापा कम हो सकता है।
  • आप एप्‍पल साइडर वेनिगर को पानी या जूस के साथ मिला कर पी सकते हैं।
  • यह पाचन तंत्र को सही रखता है और कोलेस्‍ट्रॉल की समस्‍या से भी निजात दिलाता है।

5. धनिया जूस:-

  • धनिया जूस इस जूस को पीने से किडनी सही रहती है और मोटापा भी कंट्रोल रहता है।
  • इसे पीने से पेट देर तक भरा रहता है और यह शरीर की शुद्धी करती है।
See also  दालचीनी और जैतून के तेल से बढाएं सम्भोग शक्ति को 10 गुणा

6. कैनबेरी जूस:-

  • कैनबेरी जूस इसमें बहुत सारा विटामिन सी और एंटीऑक्‍सीडेंट होता है जो कि वेट लॉस करने में मदद करती है।
  • इसके जूस में नींबू या सिरका मिला कर पीने से फैट बर्न होता है और साथ में टॉक्‍सिन से भी छुटकारा मिलता है।

7. मेपल सीरप:-

  • मेपल सीरप और पानी मेपल सीरप को गरम पानी में मिलाएं और सुबह खाली पेट पीएं।
  • इस टिप को बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी भी करते हैं।

8. उबला सेब:-

  • उबला सेब उबला हुआ सेब सेहत के लिये बहुत अच्‍छा होता है।
  • इससे आपको फाइबर मिलेगा और आयरन भी।
  • इसे पचाने में भी आसानी होती है और मोटापा भी घटता है।

9. डेन्‍डिलायन टी:-

  • डेन्‍डिलायन टी यह एक फूल की चाय होती है।
  • बाजार में इसमें टी बैग भी मिल जाते हैं। इससे शरीर से अधिक मोटापा घटता है।

10 लाल मिर्च और अदरक:-

  • लाल मिर्च और अदरक ताजी अदरक को कूट कर उसमें लाल मिर्च मिला दें और इसका सेवन करें।
  • यह दोनों मसाले मोटाप घटाने के लिये सबसे उत्‍तम उपचार हैं।
  • यह फेफड़ों को भी साफ करते हैं और मोटापा भी घटाते हैं।