जानिए कैसे हैं ‘1 चम्‍मच’ जैतून का तेल और निम्बू आपके लिए वरदान ?

आज कल की दूषित जीवन शैली व खानपान के कारण सभी मधुमेह तथा मोटापे जैसे कईं रोगों के शिकार होते जा रहे हैं। यह ऐसे रोग हैं, जो आहिस्ता-आहिस्ता आने के साथ आपके जीवन के लिए नासूर बन जाते हैं। इस के अतिरिक्त दूषित खानपान का प्रभाव हमारे ह्रदय तथा लीवर पर भी होता है। इसलिए इन रोगों से बचने के लिए अपने स्वास्थ्य को मज़बूत बनाना आवश्यक है। जिसके लिए अपने भोजन पर ध्‍यान देना आवश्यक है।

अपने भोजन में निम्बू के रस तथा जैतून के तेल(ऑलिव ऑयल) को शामिल करके आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बना सकते हैं। जैतून के तेल में कईं प्रकार के पोषक तत्‍व होएं साथ इसमें पाई जाने वाली वसा हमारे शरीर के लिए लाभदायक होती है। इसके अतिरिक्त निम्बू के लाभों के बारे में आपको बताने की आवश्यकता नहीं है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके उपयोग से आप एक बहुत अच्‍छी औषधि बना सकते हैं तथा इसके उपयोग से बहुत से रोगों से बच सकते हैं।

See also  हकलाना तथा रक्तचाप का कैसे करें उपचार ?

चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में !

आवश्यक सामग्री:-

  • ताज़ा निम्बू का रस – 1/2 चम्मच
  • जैतून का तेल – 1/2 चम्मच

बनाने की विधि:-

  • दोनों की मिला कर मिश्रण तैयार कर लें।
  • इसे नाश्ते से आधे घंटे पहले खाएं।
  • इसे मिश्रण को आप रोजाना खा सकते हैं।
  • अच्छे परिणाम पाने के लिए हफ्ते में तीन बार अवश्‍य लें।

सेवन की विधि:-

  • प्रतिदिन इसका एक चम्मच की मात्रा में सेवन करें।
  • ध्यान रहे, 1 चम्मच से अधिक मात्रा में इसका उपयोग ना करें।
  • अन्यथा इसका हानिकारक प्रभाव भी हो सकते हैं।

इस औषधि के उपयोग के लाभ:-

1. जोड़ों के लिए लाभदायक

निम्बू तथा जैतून के तेल के मिश्रण में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों की जकड़न कम करते हैं तथा दर्द में राहत मिलती है।

2. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करें

इस मिश्रण को रोजाना लेने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है। ऐसा ऑलिव ऑयल में पाये जाने वाले हेल्‍दी फैट के कारण होता है जो ब्‍लड में लिपिड को बनाये रखता है और इससे आर्टरी में प्‍लाक जमा नहीं होता।

See also  दाद-खाज खुजली का घरेलु उपाय!

 3. कब्ज से छुटकारा

जैतून के तेल में लैक्सटिव गुण होते हैं, जिनसे पाचन तथा कब्ज़ समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इससे पेट में जलन, एसिड तथा गैस बनना बंद हो जाता है।

4. बढ़ती उम्र के असर को करें बेअसर

रोज़ाना इस औषधि के एक चम्‍मच लेने से आपको विटामिन-ई तथा एंटीऑक्‍सीडेंट मिलते हैं, जो बढ़ती उम्र को रोकता है।

 

यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी तो इसे फेसबुक पर अपने दोस्तों संग शेयर अवश्य करें।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।