
अरंडी के तेल को सदियों से भारतीय स्वास्थय दर्शन में विशिष्ट स्थान दिया गया है। यह अनेकों बिमारियों को सही कर सकता है। इसका पेड़ गाँवों में खेतों में बड़ी आसानी से मिल जाता है, और भारत इसको बहुत बड़ी मात्रा में एक्सपोर्ट करता है। इसका तेल इसके बीजों की मींगी (गिरी) से प्राप्त किया जाता है। इसके साथ में बेकिंग सोडा अपने गुणों के कारण अति विशेष है। इसके अल्काइन सब्सटेंस में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मौजूद होते हैं।
चलिए जानते हैं इस उपाय के बारे में !
आवश्यक सामग्री:-
- गर्म पानी
- एल्युमीनियम फॉयल
- बेकिंग सोडा
- अरंडी का तेल
घुटनों के दर्द में उपयोग की विधि:-
- सर्व प्रथम पानी में बेकिंग सोडे को मिला लें।
- इससे घुटनों के दर्द होने वाले स्थान को अच्छी तरह से धो लें।
- अब इस पर अरण्डी का तेल लगा लें।
- इसके बाद दर्द होने वाले स्थान पर एल्युमीनियम फॉयल लपेट लें।
- अब इस के ऊपर गर्म पानी से सेक करें।
- 60 मिनट तक इसको बांधे रखें।
- इस उपाय को आप 30 दिनों तक करें।
एड़ी के दर्द में उपयोग की विधि:-
- एड़ी का दर्द दूर करने के लिए बेकिंग सोडा तथा अरंडी के तेल को मिलाएं।
- ड़ी दर्द के स्थान पर भी ऊपर बताई गई घुटनों के दर्द वाली विधि से लगाएं।
- यह प्रयोग भी आपको 30 दिनों तक करना है।