मुँह के छालों की परेशानी से छुटकारा कैसे पाएं ?

मुंह में छाले होना वैसे तो बहुत साधारण सी बीमारी है। परन्तु यदि समय रहते मुंह के छाले का इलाज ना किया जाए। तो यह बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। छाले होने के कई कारण हो सकते है, जिनमें अधिक तीखा, मसालेदार तथा चटपटा खाना मुख्य है। इन छालों के कारण कुछ भी खाते समय दर्द तथा बोलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यदि इन छालों के उपचार के समय ना किया जाए, तो इनमें से खून भी निकलने लगता है। जिस कारण परेशानी बढ़ जाती है। मुँह में छाले जीभ, गालों अथवा होठों पर कहीं भी हो सकते है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आप मुँह के छालों की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

चलिए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में!!

1. शहद और इलाइची:-

  • एक चम्मच शहद लें।
  • अब इसमें 2 या 4 इलाइची के दानों की पिसा हुआ पाउडर मिलाकर एक लेप तैयार कर लें।
  • इस  लेप को छाले पर लगा कर रखें।
See also  Home remedies for Dandruff, Hair fall and Small hairs

2. नारियल पानी:-

  • नारियल के भीतर पाए जाने वाली तरल को पिने से पेट ठंडा रहता है।
  • जिससे छालों जैसी परेशानी नहीं होती।

3. तुल्सी का पत्ता:-

  • तुल्सी के 2 से 4 पत्तों को अपने हाथो में मसल लें।
  • अब इसके रस को मुँह में छाले के ऊपर लगा दें।

4. धनिया पत्ता:-

धनिया पत्ता सब्जियों में सुगंध के लिए इसके पत्ते की इस्तेमाल किया जाता है। दो चार धनिये के पत्ते समेत तने को हलके से निचोड़ कर उसका रस को सीधे छाले में लगाये।

5. हल्दी:-

  • एक ग्लास पानी लें।
  • अब इसमें चम्मच हल्दी का पाउडर मिलाकर इसे हल्का गर्म कर लें।
  • इस हल्दी मिश्रित गर्म पानी से दिन में 20 से 25 बार गरारे करें।

6. बर्फ के टुकड़े:-

  • बर्फ के टुकड़े से छाले वाले स्थान पर रखने से भी छाला ठीक हो जाता है।
  • बर्फ के छोटे से सिल्ली को मुह के अल्सर में 20 से 25 सेकंड तक रखें।
  • इस प्रक्रिया को 4 से 5 बार लगातार करें।
See also  श्वेत प्रदर, अधिक मासिक स्त्राव का कैसे करें उपचार ?

7. अमरुद:-

  • अमरुद के दो पत्तियों को अपने हाथो से मसल कर के उसके रस को छाले में गर दे।

8. चमेली:-

  • चमेली के पत्ते को पीस कर उसके रस को छाले वाले जगह में लगाने से छाला कम हो जाता है।

 

 

 

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।