जानिए कैसे घर बैठे सिर्फ 20 मिनट में अपने चेहरे को दें नई चमक ?

बेदाग तथा चमकदार चेहरा हर व्यक्ति की चाहत होती है। परन्तु बहुत से लोगों की यह चाहत पूरी नहीं हो पाती। हालांकि, प्राकृतिक रूप से त्वचा को साफ़ तथा चमकदार बनाने के कई तरीके हैं। अगर आप अपने चेहरे की त्वचा को सफेद और चमकदार बनाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपचार अपनाएं। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके उपयोग से आप घर पर ही चेहरे को चमकदार बनाने के लिए असरदार फेस पैक बना सकेंगी। यदि आप घर पर हैं तथा अपने चेहरे को फेशियल की तरह चमकाना चाहते हैं, तो इस व्हाइटनिंग पैक को घर में जरूर बनाएं और एक बार जरूर ट्राई करें। 

चलिए जानते हैं इस घरेलु उपाय के बारे में !

आवश्यक सामग्री:-

  • शहद
  • मैदा
  • चावल का आटा – 30 ग्राम
  • सफेद आटा – 30 ग्राम

बनाने की विधि:-

  • सर्व प्रथम मैदा तथा चावल के आटे को करीब 30-30 ग्राम की मात्रा में एक कटोरी में डाल लें।
  • इन्हें अच्छी तरह से मिश्रित करें।
  • अब इसमें दूध मिलाएं, जब तक यह एक लेप की तरह ना बन जाए।
  • अंत में आपका फेस पैक तैयार हो जाएगा।
See also  गर्भावस्था में Amniotic Fluid की कमी दूर करने का घरेलू उपचार !!

प्रयोग करने की विधि:-

  • सबसे पहले गुलाब जल में एक रुईं के टुकड़े को भिगो लें तथा इससे अपने चेहरे को अच्छे से पोंछ लें।
  • अब इस फेस पैक(बनाए गए लेप)को अपनी गर्दन तथा चेहरे पर लगाएं।
  • करीब 20 मिनट तक इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
  • 20 मिनट के बाद चेहरे को गोल-गोल कर रगड़ें। ऐसा अधिक बार ना करें।
  • अंत में चेहरे को अच्छे से धो लें तथा कोई मॉइस्चराइजर क्रीम लगा लें।
  • इसे एक सप्ताह तक हर रोज चेहरे पर लगाकर जरूर देखें।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।