सूखी खांसी का कैसे करें अचूक घरेलु उपचार ?

सर्दियों ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही सर्दियों में होने वाली परेशानियों ने भी दस्तक दे दी है। इनमें से ही एक है खांसी एवं ज़ुकाम। खांसी दो प्रकार  की हो सकती है सूखी खांसी तथा बलगम वाली खांसी। सूखी खांसी से किसी प्रकार का थूक अथवा बलगम नहीं बनती। इस प्रकार की खांसी नाक अथवा गले के विषाणुजनित संक्रमण के कारण होती है। सूखी खांसी से यह महसूस होता है, कि जैसे हमारे गले में कुछ अटक गया हो तथा खांसने के बावजूद भी निकल ना रहा हो। सूखी  खांसी के मुख्य तौर पर साइनस का संक्रमण, धुआं अथवा धुल से एलर्जी व निमोनिया इत्यादि के कारण होती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आप सुखी खांसी की समस्या का घर पर ही सरलता से उपचार कर पाएंगी तथा एलोपेथी दवाओं के हानिकारक प्रभाव से भी बच पाएंगी।

चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में!!

1. नींबू(lemon):-

  • 2 चम्‍मच नींबू के रस में 1 चम्‍मच शहद मिक्‍स करें।
  • इसे दिन में कई बार लें।
  • इससे गले की खराश दूर होगी।
See also  दालचीनी: एक गुणकारी तत्व

2. लहसुन(Garlic):-

  • एक गिलास पानी को उबलने के लिए रखें।
  • इस में थोडा सा लहसुन और अजवाइन की पत्ती डाल दे।
  • जब से मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसमें शहद मिलाकर दिन में तीन बार इस का सेवन करें।

3. अदरक(Ginger):-

  • अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े करके इसका चूर्ण बना लें।
  • अब इसे पानी में डालकर उबाल लें।
  • जब पानी ठण्डा हो जाए, तो इसको पी लें।
  • इस विधि को दिन में 3 बार करें।
  • साथ-साथ अदरक के तेल से अपने सीने पर मालिश करें।

4. हल्दी(Turmeric):-

  • हल्दी में विषाणु-विरोधी, जीवाणुरोधी तथा एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
  • इसके इन गुणों के कारण यह विषाणुजनित संक्रमण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • 1 गिलास पानी में 1 चम्मच हल्दी को अजवाइन के साथ मिलाकर उबालने के लिए डाल दें।
  • गिलास का पानी आधा रह जाने तक इस मिश्रण को उबालें।
  • अंत में इसमें थोडा सा शहद मिला लें।
  • इस मिश्रण का दिन में 3 बार सेवन करें।

5. शहद(Honey):-

  • शहद बहुत समय पहले से ही खांसी के इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
  • शहद में एंटीऑक्सीडेंट और रोगाणुरोधी गुण होते है।
  • शहद को गर्म दूद में मिलाकर सेवन करने से खांसी से आराम तो मिलेगा ही साथ ही खांसी के कारण छाती  के दर्द से भी राहत  मिलेगी।
See also  गले के सभी प्रकार के रोगों तथा इन्फेक्शन के लिए रामबाण उपचार!!

6. बादाम(Almond):-

  • 7 बादाम लेकर इन्हें रातभर के लिए पानी में भिगो कर छोड़ दें।
  • प्रांत: इन बादामों का छिलका उतार कर छील लें।
  • अब इन्हें अच्छे से मसल कर इनकी पेस्ट बना लें।
  • फिर इसमें 2 चम्मच मक्खन तथा 2 चम्मच चीनी मिला लें।
  • इस मिश्रण का सुबह तथा शाम को सेवन करें।
विशेष:-
  • यह सभी उपाय प्राकृतिक तथा आयुर्वेदिक हैं।
  • इसलिए आप यह उपाय बच्चों के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।
  • इससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता।
  • इन उपायों से आपको अवश्य ही बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे।
  • परन्तु यदि आपको 2 हफ़्तों में भी आराम नहीं मिलता है, तो आप अपने डॉक्टर को अवश्य दिखाएँ।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।