मिनट में दाँतों में जमा मैल कैसे करें साफ ?

दाँतो का पीलापन किसी को भी पसंद नहीं। परन्तु कई बार आप अपने दाँतों की पूरी तरह सफाई रखते हैं, फिर भी आपके दाँत पीले पद जाते हैं। इसके बहुत से कारण हो सकते हैं। जैसे कि शराब, गुटका, पान, तम्बाकू, सिगरेट ईत्यादि का सेवन आपके दांतों की जड़ को कमज़ोर कर देता है। गुटके, पान, शराब का सेवन अधिक मात्रा में करने से दांतों पर पीलापन आ जाता है। कई बार टेट्रासाइक्लिन नामक दवा के कारण भी दांतों पर पीले धब्बे पड़ जाते हैं। जानकारी के अभाव में दाँतों को साफ करने के लिए कई प्रकार के केमिकल्स का प्रयोग करते हैं। इनका भी दांतों पर बुरा प्रभाव पड़ता है तथा उम्र के साथ कई बार दांतों पर इनेमल की परत जमती चली जाती है। जिसके कारण दांत पीले हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके उपयगो से आप अपने दाँतो के पीलेपन को दूर कर सकेंगे वह भी बिना किसी हानिकारक प्रभाव के।

चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में !!

1. गाजर:-

  • भोजन के बाद गाजर को धीरे-धीरे खूब चबा कर खाने की आदत डाले।
  • इसमें मौजूद रेशे आपके दांतों की सफाई करते है और दांतों का पीलापन भी कम होता है।
See also  अर्धशिशी (Migraine) का घर पर कैसे करें उपचार

2. तेज़ पत्ता:-

  • सूखा हुआ तेज पत्ता लेकर आप उसे बारीक पीस लें।
  • इस पाउडर से दूसरे अथवा तीसरे दिन एक बार दांतों पर मालिश करें।
  • आपके दांतों की खोई चमक वापस आने लगेगी ।

3. स्ट्रॉबेरी:-

  • स्ट्रॉबेरी दांतों को चमकदार बनाने का सबसे बेहतरीन उपाय है। स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला मैलिक एसिड दांतों को सफेद और चमकदार बनाता है।
  • सर्व प्रथम स्ट्रॉबेरी को पीस लें।
  • अब इसके पल्प में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं।
  • प्रतिदिन ब्रश करने के बाद इस मिश्रण को उंगली से दांतों पर लगाएं।
  • कुछ दिनों तक यह उपाय नियमित रूप से करने पर दांत चमकने लगेंगे।

4. नमक:-

  • नमक में दो-तीन बुँदे सरसों के तेल की मिला लें।
  • अब इससे दाँतों पर ब्रश अथवा उंगलियों से मालिश करें।
  • आपके दांत कुछ दिन में चमक उठेगें।

5. बेकिंग सोडा और निम्बू:-

  • ब्रश करने के बाद थोडा सा बेकिंग सोडा लेकर इसमें निम्बू की कुछ बुँदे मिलाएं।
  • फिर हलके-हलके ब्रश में लगा कर दाँतों में मसाज करें।
  • या
  • बेकिंग सोडा और निम्बू को एक साथ मिश्रित कर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को एक सिल्वर फोयल में लगा कर कुछ देर दांतों में चिपका लें।
  • कुछ समय बाद दाँतों को ठण्डे पानी से धो लें।
  • यह दांतों पर जमी पीली परत को धीरे-धीरे पूरी तरह साफ़ कर देता है।
See also  जानिए कैसे कम करें बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को ?

6. निम्बू का रस:-

  • एक गिलास पानी में आधा निम्बू का रस मिलाएं।
  • इसमें रातभर दातुन को रखकर छोड़ दें।
  • सुबह इसी दातुन का इस्तेमाल करें-इससे दांतों का पीलापन समाप्त हो जाएगा।
  • अगर प्रतिदिन दातुन नहीं कर सकते तो सप्ताह में एक दिन जरूर दातुन अवश्य करें।
  • इससे दांत और मसूड़े स्वस्थ व मजबूत भी होते हैं।

7. नीम:-

  • नीम में दांतों को सफेद बनाने व बैक्टीरिया को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं।
  • यह नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक है।
  • आपको यदि आसानी से मिल सके तो पुरानी पद्धति को अपनाए और नीम की दातून करें।
  • आपके दांत स्वस्थ और चमकदार हो जाएंगे।

8. तुलसी और संतरे के छिलके:-

  • संतरे के छिलके और तुलसी के पत्ते दोनों को सुखा लें।
  • अब इसका पाउडर बना लें।
  • ब्रश करने के उपरान्त इस पाउडर से दाँतों पर हलके से मालिश करें।
  • संतरे में मौजूद विटामिन-सी तथा कैल्शियम के कारण आपके दाँत मोती के समान चमकने लगेंगे।
See also  यदि सेक्स में रुचि नहीं बन रही है आपकी तो करें जायफल का उपयोग

9. तुलसी:-

  • तुलसी में दांतों के पीलापन को दूर करने की एक विशेष छमता होती है।
  • यह हमारे मुँह तथा दाँतों के रोग से भी सुरक्षित रखती है।
  • आप तुलसी के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना ले लें।
  • फिर आप अपने टूथपेस्ट में मिला कर इससे ब्रश करें।
  • इसके पाउडर को मिला कर ब्रश करने से कुछ ही दिनों में आपके दांत पूरी तरह से चमकने लगते है।

डॉक्टर से दवाई मंगवाने के लिए 9041-715-715 नंबर पर कॉल करें।